Friday, September 11, 2009

गरीबों के अमीर आका

एस ऍम कृष्ना और शशि थरूर ने कुछ नया नही किया ६० सालों से हमारे खद्दर धारी यही तो करते आ रहे हैं.जिस मुल्क में ८४ करोड़ लोग २० रूपये रोज़ पर जिंदा रहने पर मजबूर हों जहा के ८० प्रतिशत गावों में पीने का साफ़ पानी मयस्सर नही हों वहां के मंत्री लाख रूपये रोज़ के होटल में रहते हों शर्म से सर नीचा हो गया लेकिन इन्हे कोई शर्म नही मीडिया ने हो हल्ला मचाया तो फ़रमाया गया की हम तो अपने खर्च पे रह रहे हैं तो फ़िर जनाब प्रणव मुखर्जी को किस पागल कुत्ते ने काटा था जो उन्होंने इन्हे निकलवा दिया .अब आम आदमी के हाथ को चिपकी कांग्रेस के राहुल बाबा ने साफ़ किया हे की सादगी से रहो तुम तो इससे ज्यादा कुच्छ नही बनों गे पर मुझे तो अभी लाल किले से डोर खीचना हे तुम्हारी इन हरकतों से हमारी इमेज ख़राब हो रही हे खुदा खैर करे

No comments:

Post a Comment